भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त

मंडल प्रभारी गंगाप्रसाद करवरिया
चित्रकूट-भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण/मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 तक चलाया जा रहा है। जिसका आज दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को छत्रपति साहू जी महाराज महिला महाविद्यालय कर्वी चित्रकूट में अपरजिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दिता श्रीवास्तव ने पांच छात्राओं को फार्म 6 भराकर इसका शुभारंभ किया ।अपर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा की आज 27 अक्टूबर को आलेख प्रकाशन हो रहा है आज से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी अर्थात नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा तथा नाम विलोपित भी किया जाएगा, ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण कराया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन करने के लिए voter helpline app डाउनलोड कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं, ऑफलाइन आवेदन करने हेतु फार्म 6 भर कर BLOके माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाया जा सकता है इस कार्य हेतु 4व5 नवम्बर25व26नवम्बर एवं 2व3दिसम्बर 2023 को विशेष तिथियां निर्धारित की गई है जिस दिन प्रत्येक बूथ पर BL0 उपस्थित रहकर पंजीकरण का कार्य करेंगे।उप जिलाधिकारी सदर सौरभ यादव ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं से कहा की 1 जनवरी 2024 को जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो रही है वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करालें तथा मतदाता बनकर इस लोकतंत्र के महोत्सव में अवश्य शामिल हों,उन्होंने कहा कि नए पंजीकरण के साथ ही फॉर्म 8 के माध्यम से निवास परिवर्तन ,मतदाता सूची में संशोधन भी कराया जा सकता है। नोडल अधिकारी स्वीप/ जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने हेतु प्रेरित किया तथा उन्होंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है उसमें युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, इसलिए उनको मतदाता बनना बहुत जरूरी है ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुरेश प्रसाद ने किया। इस अवसर पर स्वीप आइकन मइयादीन पटेल ,सहित मोहनलाल दीन,विनोद कुमार विमल ,अफरोज बाबू ,प्रेमचंद, सुशील कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


