भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित वर्ग सम्मेलन
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित वर्ग सम्मेलन

आज अलीगढ़ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में शामिल होने टुंडला नगर से बसों एवम चार पईया वाहनों द्वारा जाते भाजपाई।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने झंडा दिखाकर वाहनों को रवाना किया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया अलीगढ़ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे नेतृत्व के आह्वान पर वृत क्षेत्र के द्वारा अलीगढ़ में एक विशाल अनुसूचित वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें समूचे से ब्रजक्षेत्र से अनेकों वाहनों द्वारा पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उक्त सम्मेलन में भाग ले रहे हैं ।आगामी लोकसभा चुनावों में पुनः मोदी जी को देश का प्रधान मंत्री बनाने हेतु सभी कार्यकर्ता बहुत की कर्मठता से कार्य कर रहे हैं।
नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता अलीगढ़ रवाना हुए।इस दौरान भाजपा एससी बृज क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक,जिलामंत्री संजय परमार, बृज क्षेत्र सह संयोजक स्वच्छ भारत अभियान शैलेंद्र बाल्मिकी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा,कोमल बाल्मिकी,विकास डागौर,शिव शंकर शर्मा,अजीत जुरेल,आदि लोग मौजूद रहे
Subscribe to my channel


