स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शस्त्र पूजन के साथ विजयादशमी उत्सव किया गया आयोजित
स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शस्त्र पूजन के साथ विजयादशमी उत्सव किया गया आयोजित

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शस्त्र पूजन के साथ विजयादशमी उत्सव किया गया आयोजित। काफी संख्यां में स्वयंसेवक के कार्यकर्ता थे मौजूद।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में डीबी रोड स्थित पूजा बैंकट हॉल परिसर में विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक विष्णु मिश्रा के संयोजन मे सुभाषित, सामूहिक गीत, एकल गीत एवं बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सह जिला संघ चालक उमाशंकर खां, प्रांत सेवा प्रमुख राजा राम प्रसाद,नगर संचालक इंजीनियर रामेश्वर ठाकुर द्वारा शस्त्र पूजन के पश्चात पथ संचलन आयोजित किया गया। यह पथ संचलन जिला परिषद से निकलकर थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, गांधी पथ, दहलान चौक,महावीर चौक, कपड़ा पट्टी होते हुए,शंकर चौक, डीबी रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पर अल्पाहार के साथ समापन किया गया।आरएसएस द्वारा प्रायोजित पथ संचलन को मेयर मेयर बैन प्रिया एवं अन्य लोगों के द्वारा जगह-जगह पर स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई।
इस मौके पर बौद्धिक भाषण देते हुए प्रांत सेवा प्रमुख ने कहा कि संघ की स्थापना विजयदशमी के दिन हुआ था। हिंदू समाज आसुरी शक्ति को समाप्त करने एवं शक्ति की आराधना के लिए नवरात्र में लगा हुआ है।उन्होंने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष की तैयारी में जुटा हुआ है। एक विचार एक लक्ष्य एवं एक उद्देश्य के साथ शुरू किया कार्य समाज में आज परिवर्तन भी दिख रहा है। आज पूरा विश्व सभी प्रकार की चुनौतियों का समाधान संघ से उम्मीद कर रही है।उन्होंने कहा कि समाज की सोई हुई शक्ति एवं समर्थ को जगाने के लिए संघ की स्थापना हुई।आजादी के लक्ष्य को ओझल कर तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया गया जिसके भयंकर दुष्परिणाम सामने आए हैं।
सह जिलासंचालक उमाशंकर खां ने ये भी कहा कि इस देश को मातृभूमि, पितृभूमि, धर्मभूमि एवं मोक्ष भूमि मानने वाले विचारधारा के लोगों का यह देशभक्त संगठन है। दुनिया के अनेक देशों में संघ विश्व व्यापी संगठन हो गया है। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना 1925 ईस्वी में हुई। तब से लेकर आज तक समाज के सभी क्षेत्रों में संगठन के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत विद्या भारती, वनवासी कल्याण आश्रम,सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ,संस्कार भारती,भारत विकास परिषद सहित अनेकानेक संगठन कार्य कर रही है। इस मौके पर उदाहरण भगत, विजय बसंत, ज्ञानेश्वर ज्ञानू, राम शंकर, सुभाष अग्रवाल, सुमन समाज, सुभाष चंद्र सिंह, रमाशंकर साह, अनिल कुमार, रंजीत दास, शशि शेखर सम्राट, गौतम कुमार, राजीव कुमार, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, मोनू झा, नवीन कुमार, सुमित कुमार, डॉ मुरारी कुमार, नगर कार्यवाह विद्यावरण सिंह, आशीष कुमार टिंकू, राहुल राज सहित अन्य मौजूद रहे।
Subscribe to my channel



