Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

26 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने किया बरामद

26 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने किया बरामद

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* एक 26 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने किया बरामद।परिजन का आरोप प्रेम प्रसंग में की गई है हत्या।पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा सदर अस्पताल।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां बीते देर रात 6 सेप्टेम्बर बुधवार को एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है।पुलिस आज गुरुवार को उक्त शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज जुटी तफ्तीश में।घटना सहरसा जिले के बसनहीँ थानां क्षेत्र के नरहैया गांव की बतायी जा रही है।वहीं परिजन प्रेम प्रसंग में उक्त युवक की हत्या की बात कह रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम अमित कुमार है जो सहरसा जिले के बसनहीँ थानां क्षेत्र अंतर्गत नरहैया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।युवक अमित रात में खाना खा रहा था अपने घर में उसी दौरान किसीका फोन आया।फोन पर बात भी किया और फिर घर से बाहर चले गया।काफी लेट होने के बाद परिजन के द्वारा खोजबीन भी किया गया लेकिन अमित कुमार का पता नहीं चल पाया।और आज सुबह में ग्रामीणों के द्वारा सूचना दिया गया जो अमित का शव गांव में ही ट्रांसफार्मर के पास पड़ा हुआ है।सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंच पुलिस को फोन किया गया।सूचना मिलते ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आज गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
वहीं मृतक के चचेरे भाई रणधीर कुमार की माने तो रात में 9 और 10 बजे के बीच खाना खाने के समय में फोन आया,उसके बाद जब ये घर से जाने लगा तो इससे पूछा गया कहाँ जा रहे हो उसके बाद ये बोला जो बाहर से आ रहे है।काफी लेट होने के बाद घर पर सब इसका इंतजार कर रहा था लेकिन रात में घर नहीं आया।और आज सुबह गुरुवार को घर से मात्र पंद्रह बीस कदम की दूरी पर इसका शव ट्रांसफर्मर के पास पड़ा हुआ था।गर्मिनो के द्वारा बताया गया उसके बाद इसका शव हमलोग देखे।उन्होंने ये भी बताया कि प्रेम प्रसंग में इसकी हत्या की गई है।
वहीं बसनहीँ थानां अध्य्क्ष अविनाश कुमार की माने तो एक युवक का शव बरामद हुआ है ,ये संदिग्ध मौत का मामला है।जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा जो किस कारण से मौत हुई है।क्योंकि शरीर पर कहीं जख्म का निशान नहीं दिख रहा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com