Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट : में विशेष सफाई अभियान चलाया गया

चित्रकूट : में विशेष सफाई अभियान चलाया गया

Spread the love

चित्रकूट। बदलते मौसम और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए पूरे शहर में नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता के निर्देशन में अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव द्वारा साफ सफाई कराकर कीटनाशक दवाओ का छिड़काव कराया गया। लोगों को जागरूक किया गया कि अपने घरों के आसपास घर के अंदर का कूड़ा सड़क पर या आसपास खाली जगह पर ना फेंके ,जब कूड़ा गाड़ी आपके मोहल्ले में आपके दरवाजे पर आती है तो अपने घरों का कूड़ा कूड़ा गाड़ी में ही डालें ।शहर को साफ स्वच्छ बनाने में सभी नगरवासी सहयोग करें ।सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला और सफाई नायक अमित कुमार रविवार को एसडीएम कॉलोनी और शास्त्री नगर वार्ड नंबर 21 में विशेष सफाई अभियान चलाकर वर्षों से जाम पड़ी नालियों की विधिवत साफ सफाई कराई जिससे जल निकासी बहाल हुई । सभासद शंकर यादव ने खुद मौजूद रहकर सफाई अभियान को सफलतापूर्वक संपादित कराया ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com