Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को सामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को सामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

Spread the love

पचोखर गांव में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को सामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, लोगों का फूटा आक्रोश विभिन्न राजनीतिक दल व सामाजिक संगठन के लोगों ने डाला डेरा ,की प्रशासन विरोधी नारेबाजी। विगत रात्रि को हुई इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश

आपको बता दें की बांदा जनपद के अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर ग्राम पंचायत में अतर्रा नरैनी रोड सड़क किनारे स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को विगत रात्रि आसामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जब सुबह ग्रामीण शौच को घरों से बाहर निकले तो प्रतिमा देखकर ग्रामीणों को जानकारी हो सकी। घटना के बाद से प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की खबर क्षेत्र में तेजी से आग की तरह फैल गई। जिसके बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी ने मौके पर पहुंचे प्रतिमा का निरीक्षण किया, साथ ही प्रतिमा स्थल पर डेरा डाल दिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा मौसमी कोटरय,कैलाश बौद्ध, हरिश्चंद्र सोनकर विवेक बिंदु तिवारी, दिनेश त्रिपाठी ,जुगनू जाटव, मुन्ना पटेल ,अनीस अहमद,सगीर प्रधान, लालू यादव अमूल् यादव, रामधनी रैकवार ने अपने अनुयायियों पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर डेरा डाल नालेबाजी शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी घटना पर अपनी पैनी नजर बना वहां डेरा जमा लिया है स्थानीय पुलिस हालत को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। आसामाजिक तत्वों के द्वारा मूर्ति के ऊपरी हिस्से को अधिक नुकसान पहुंचा गया है। इससे पहले भी तीन बार इस प्रकार की घटना घटित चुकी है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com