Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

टी पी कॉलेज जंतु विज्ञानं विभाग में इन विट्रो फ़र्टिलाइजेशन टॉपिक पर संगोष्ठी का आयोजन

टी पी कॉलेज जंतु विज्ञानं विभाग में इन विट्रो फ़र्टिलाइजेशन टॉपिक पर संगोष्ठी का आयोजन

Spread the love

*टी पी कॉलेज जंतु विज्ञानं विभाग में इन विट्रो फ़र्टिलाइजेशन टॉपिक पर संगोष्ठी का आयोजन*

आलोक बादल
आवाज़ इंडिया लाइव कोसी प्रमंडल सहरसा बिहार

नशीले पदार्थों के सेवन से भी इन्फेर्टिलिटी बढ़ते हैं – डॉ पंकज कुमार
हार्मोनल इंबैलेंस,इजेकुलेशन डिफिकल्टीज,लो स्पर्म काउंट इत्यादि के कारण नर में इनफर्टिलिटी होता है तथा फीमेल में भी हार्मोनल इंबैलेंस,इंप्लांटेशन फेल्योर इत्यादि के कारण होता है – डॉ सीमा कुमारी
अनियमित रहन सहन और खानपान के कारण युवाओं में इन्फेर्टिलिटी -डॉ ब्रजेश सिंह
टी पी कॉलेज के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग के थर्ड सेमेस्टर के छात्रों के लिए एडवांटेज एंड डिसडवांटेज ऑफ़ इन विट्रो फ़र्टिलाइजेशन टॉपिक पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे स्नातकोत्तर थर्ड सेमेस्टर के सभी सैकड़ो छात्र छात्राए शामिल होकर व्याख्यान दिये, संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुवे स्नातकोत्तर जंतु विज्ञानं विभाग के विभागध्यक्ष डॉ पंकज कुमार ने कहा की नशीले पदार्थ के सेवन से आजकल इन्फेर्टिलिटी बढ़ रहा है और लोगों में स्पर्म और ओवम का निर्माण कम होने के कारण से लोगों में नपुंशकता बढ़ रहा है जिसके लिए इन विट्रो फ़र्टिलाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से लोगों को बच्चे का लाभ मिलता है वही संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुवे विभाग के अतिथि सहायक प्राध्यापिका डॉ सीमा कुमारी ने कहा कि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन हार्टवार्मिंग तकनीक है जिसकी वजह से वैसे माता पिता भी वात्सल्य रसास्वादन का सुख प्राप्त कर सकते है जो प्रजनन क्षमता से वंचित हैं ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि अनियमित खान पान और बढे हुवे उम्र में विवाह,बढ़ती बेरोजगारी के इस युग में व्यस्तता और तनाव आदि के कारणों से लोगों में इन्फेर्टिलिटी बढ़ रहा है और 15से 20% लोग नपुंसकता का शिकार हो रहें हैं जिसके लिए चिकित्सा जगत के आधुनिक खोज की ऊपज के कारण ऐसे नपुंसक लोग भी मातृत्व और पैतृत्व सुख प्राप्त कर रहें हैं ।
जंतु विज्ञान के शोधार्थी आनंद कुमार भूषण ने भी सम्बोधित किया वहीकार्यालय कर्मचारी पांचू, संजय छात्र स्वेत प्रकाश, निखिल नीरज कुमार निराला, शिवदत्त, अमरेंद्र, मिथिलेश, प्रियंका, पूजा, नेहा, अंजलि, स्मिता आदि सहित सैकड़ो छात्र एवं छात्राए शामिल थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com