प्रेमी युगल जोड़े का बगीचे में पेड़ से लटका हुआ शव हुआ बरामद।
प्रेमी युगल जोड़े का बगीचे में पेड़ से लटका हुआ शव हुआ बरामद।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* प्रेमी युगल जोड़े का बगीचे में पेड़ से लटका हुआ शव हुआ बरामद।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से है जहां आज रविवार 6 अगस्त को प्रेमी युगल जोड़े का बगीचे में पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ है ।इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।घटना महिषी थानां क्षेत्र के बिजवार गांव वार्ड नं 12 की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस प्रेमी और प्रेमिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रेमी का नाम ललित कुमार है जिसकी उम्र 19 साल है तो वही मृतिका प्रेमिका का नाम रंभा कुमारी है जिसकी उम्र 14 साल है।दोनो प्रेमी और प्रेमिका एक ही गांव बिजवार वार्ड नं 12 की रहने वाली बतायी जा रही है। परीजन गांव के ही कुछ लोग के द्वारा हत्या का आरोप लगाया है।
वहीं मृतक प्रेमी के पीता बिसुनदेव राम की मानें तो लड़की के परिजन घर पर पहुंचा और मेरे लडका द्वारा लड़की लेकर भगाने की बात कहा। साथ में गांव के कुछ लोग पंचायत करने पहुंचे थे वहां सरपंच भी था उसके सामने में गांव के रमेश यादव और दिनेश यादव द्वारा जान से मारने का धमकी दिया। इतना ही नही लड़का लड़की के मिलने पर जान से मारने की धमकी दिया। वहीं मृतक के चाचा दिनेश राम भी प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कहते है। प्रेमिका लड़की की परिजन कमली देवी की माने तो कल दो बजे दिन में लड़की गायब हुईं आज सुबह जब लोग मवेशी ले लिए घास लाने गए थे उसी दौरान गांव वाले बगीचा में पेड़ में शव लटका देखा गया। घटना कैसे हुई कुछ पता नहीं।
वहीं महिषी थानां अध्य्क्ष शिवशंकर ठाकुर ने हत्या मामले को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि प्रेम प्रसंग का मामला है प्रथम दृष्टया आत्म हत्या का मामला प्रतीत होता है।वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा जो हत्या है या आत्महत्या है।
Subscribe to my channel



