जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक*
(अरविन्द कुमार जिला प्रभारी मधेपुरा)
दिनांक 14/07/2023
जिलाधिकारी, मधेपुरा श्री विजय प्रकाश मीणा (भा.प्र.से.) कीङ अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में विद्यालयों का निरीक्षण रोस्टर अनुसार प्रतिदिन कराने हेतु सभी संबंधितो को निदेशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बिहार स्टूडेन्ट कार्ड योजना एवं मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना से अच्छादित कराने हेतु इन्टरमिडिएट कक्षा के सफल छात्र/छात्राओं को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, मधेपुरा में निबंधन उपरान्त लाभान्वित कराने हेतु सभी संबंधितों को निर्देश दिया गया। साथ ही जिले के सभी कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय को साफ-सुथरा रखने, छात्राओं के पोशाक, बिछावन, शौचालय, शुद्ध पेयजल, खिड़की / दरवाजा, नियमित उपस्थिति, सी.सी.टी.वी., रात के समय में चारो तरफ बिजली आदि की व्यवस्था आगामी दिनों के अन्दर सुचारू रूप से व्यवस्थित करने हेतु सभी वार्डेन के. जी. बी. भी. प्रभारी / कनीय अभियंता/ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी श्री मीणा द्वारा सभी विद्यालयों के शौचालयों को साफ-सुथरा, फर्श की मरम्मति, बिजली की व्यवस्था प्रत्येक वर्ग कक्ष में सुनिश्चित कराने, रसोई की सभी बर्तन को साफ-सुथरा एवं पानी की समुचित व्यवस्था करवाने हेतु कनीय अभियंता/ सहायक अभियंता/ सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि नल के जल से अनच्छादित विद्यालयों में कनीय अभियंता पी.एच.ई.डी. से सम्पर्क स्थापित करते हुए अगले 10 दिनों के अन्दर सभी विद्यालयों में कियान्वित कराएंगे। संबंधित कनीय अभियंता/ सहायक अभियंता को अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। डीएम श्री मीणा ने विद्यालयों में निर्माणाधीन असैनिक कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय पूर्ण कराने एवं सड़क के बगल वाले विद्यालय को रंग रोगन एवं सभी समुचित व्यवस्था को सही करने हेतु सभी संबंधित को निर्देश दिया।
बैठक में श्री नितिन कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त, मधेपुरा, श्री जयशंकर प्रसाद ठाकुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधेपुरा एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित हुए।
Subscribe to my channel


