ग्राम पहाड़ी के मजरा हरखोरिया खुर्द में प्रधान पति की मनमानी ग्रामीण परेशान
ग्राम पहाड़ी के मजरा हरखोरिया खुर्द में प्रधान पति की मनमानी ग्रामीण परेशान

प्रयागराज उत्तर प्रदेश न्यूज़
ग्राम पहाड़ी के मजरा हरखोरिया खुर्द में प्रधान पति की मनमानी ग्रामीण परेशान
प्रयागराज जनपद के तहसील बारा ब्लॉक शंकरगढ़ ग्राम पहाड़ी पोस्ट नौडीहा के मजरा हरखोरिया खुर्द में ग्राम प्रधान पति के मनमानी के चलते ग्रामीण बहुत परेशान हैं जब से प्रधान हुए हैं तब से आज तक कोई भी विकास कार्य नहीं करवाए कोई भी ग्रामीण उनसे अपनी समस्या बताते हैं तो मनमानी तरीके से कार्य करते हैं किसी की बात नहीं सुनते ऐसा ग्रामीणों ने बताया सबसे बड़ी समस्या है सरकारी हैंड पंप के चारों तरफ गहरे पानी का जलभराव है जिसकी वजह से वहां पर आम जनमानस पानी नहीं निकाल पाते दूसरी समस्या आम रास्ते को लेकर के है ग्रामीणों को सड़क पहुंचने के लिए कीचड़ और पानी में घुसकर के जाते हैं उप जिलाधिकारी तहसील बारा से फोन वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या बताई गई उन्होंने कहा एक प्रार्थना पत्र हमारे पास समस्या लिखकर के दीजिए तत्काल समस्या का निराकरण करवाएंगे ग्राम प्रधान पति ग्राम सचिव पंचायत मित्र और जुम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से गांव के विकास कार्यों के रुपयों का जमकर बंदरबांट किया जा रहा है जमीनी विकास नहीं करवाया जा रहा सिर्फ कागजों पर विकास कार्य दिखाई दे रहा है इस मौके पर ग्रामीण पवन चौधरी और बहुत सी मात्र शक्तियों ने पानी की समस्या के बारे में बताया है कैमरा के सामने बहुत से ग्रामीण इकट्ठा रहे
कैमरामैन रामू सिंह ठाकुर के साथ मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


