Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

ट्रक और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत।

ट्रक और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* ट्रक और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत। बाइक चालक की घटनास्थल पर ही हुई मौत। परिजनों में मचा कोहराम।

*एंकर :-* इस वक्त बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज मंगलवार 13 मई को तकरीबन 4 बजे ट्रक और बाइक के आमने सामने टक्कड़ में एक 22 वर्षीय युवक गंभीर अवस्था में जख्मी हो गया।जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान जख्मी की मौत हो गयी।घटना जिले के बनगांव थानां अंतर्गत गोरहो पुला के पास की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार मृतक का नाम सूरज कुमार है जो कनरिया ओपी क्षेत्र के अगदाह टोला वार्ड नं 9 का रहने वाला बताया जा रहा है। जख्मी सूरज कुमार आज मंगलवार को अपनी चेचेरी भावी और भैया को बाइक से छोड़ने सदर थाना क्षेत्र के हकपाड़ा गांव आया था।और फिर वापिस अपना घर जा रहा था।उसी दौरान बनगांव थानां अंतर्गत गोरहो पुला के पास ट्रक ने बाइक सवार को ठोकड़ मार दिया जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गया।बहुत देर तक जख्मी हालत में युवक छटपटाता रहा।लेकिन कोई उसे उठाकर अस्पताल नही ले गया।उसके बाद एक बाइक सवार आदमी देखा तो वो मानवता का परिचय दिखाते हुए अपनी बाइक घर पर रखकर चार चक्का वाहन लाया और जख्मी को अपनी गाड़ी में लेकर फ़ौरन सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉ ने मृत घोषित कर दिया
वहीं जख्मी की भावी काजल कुमारी ने बताया कि 12 तारीख को मेरी ननद की शादी थी उसी में घर गए थे।और आज सुबह में प्रोग्राम था सहरसा आने का।उसके बाद मेरा देवर सूरज कुमार बताया कि चलिए भावी आपलोगों को सहरसा छोड़ देते हैं।हमलोगों को सहरसा छोड़ भी दिया।उसके बाद हमलोग बहुत रोके आज रुक जाइये,लेकिन वो नहीं रुका।और घर जाने को लेकर निकल गया।उसके बाद पता चला कि रास्ते में ट्रक ठोकर मार दिया जिससे उनकी मौत हो गयी।
वहीं बनगांव थानां अध्य्क्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि गोरहो पुल के पास ट्रक और मोटरसाइकिल में भिरंत हो गयी।जिसमें दो लोग जख्मी हुआ था।एक जख्मी की मौत हो गयी।दूसरे जख्मी का इलाज चल रहा रहा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com