सहरसा में चार कुख्यात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार। एसपी की कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप भेजा जेल
सहरसा में चार कुख्यात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार। एसपी की कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप, भेजा जेल

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में विगत दिनों से सहरसा पुलिस के द्वारा लगातार कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में बीते कल शुक्रवार 2 मई को गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न थानों से कुल चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा,एक कारतूस,एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। शुक्रवार 2 मई को एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि सहरसा पुलिस के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस सील सिले में दो अलग अलग थानां क्षेत्रो से 4 कुख्यात अपराधियों को पकड़ा गया है।इसमें एक सौरबाजार थानां क्षेत्र अंतर्गत से बिट्टू कुमार नामक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है ।उनके पास से एक देसी कट्टा,एक कारतूस,एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।ये पूर्व में एक फाइनेंस कर्मी के कलेक्शन एजेंट से 29 हजार 956 रुपया लूट कर घटना को अंजाम दिया था।और इसी मामले में इसको गिरफ्तार किया गया।
एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने ये भी बताया कि सहरसा में अपराधियों की टॉप टेन सूची में शामिल एक अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर सौरबाजार पुलिस और बैजनाथपुर पुलिस काम कर रही थी।कल बैजनाथपुर ओपी प्रभारी के द्वारा राहुल कुमार नामक कुख्यात अपराधी को अरेस्ट किया गया है साथ ही साथ दो और अपराधियों को भी अरेस्ट किया गया है जिनका नाम हेमंत कुमार और आलोक कुमार है।तीनों अपराधी जिले के सौरबाजार थानां क्षेत्र का ही रहने वाला है। जिनके पास से एक देशी कट्टा,एक पिस्टल चार जिंदा कारतूस,एक मोटरसाइकिल, एक लोहे का पंजा बरामद किया गया है।इन सभी लोगों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
Subscribe to my channel



