Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट।जिसका वीडियो हुआ वायरल।जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती।पुलिस जांच में जुटी।

जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट।जिसका वीडियो हुआ वायरल।जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती।पुलिस जांच में जुटी।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट।जिसका वीडियो हुआ वायरल।जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती।पुलिस जांच में जुटी।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा से है जहां जमीनी विवाद को लेकर बड़ा भाई ने छोटे भाई को जमकर पीटा।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।यह वायरल वीडियो बीते 25 मई गुरुवार रजिस्ट्री कार्यालय के परिसर का बताया जा रहा है।इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में कैसे बड़े भाई के द्वारा छोटे भाई के साथ मारपीट की जा रही है।छोटे भाई के साथ इतना मारपीट की गई है कि वो जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती है।रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में इस मारपीट को लेकर अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी का नाम अरुण यादव है जो पेट्रोल पंप का संचालक है और सोनवर्षा कचहरी वार्ड नं 11 का रहने वाला बताया जा रहा है।बीते 25 मई को अरुण यादव को जानकारी मिली कि मेरे हिस्से की जमीन मेरा भाई अशोक कुमार,अभय कुमार,भतीजा प्रभात रंजन सहरसा के रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर रजिस्ट्री करवा रहा है।इसी सूचना पर जब अरुण यादव रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच कर भाई से सवाल किया क्यों रजिस्ट्री करवा रहे हो मेरे हिस्से की जमीन का।इसी बात को लेकर बड़ा भाई जमकर मारपीट कर जख्मी कर दिया।
वहीं जख्मी अरुण यादव ने बताया कि हम पेट्रोल पंप का संचालक है।जब से पेट्रोल पंप खोले हैं उस दिन से मेरा बड़ा भाई अशोक कुमार,अभय कुमार,भतीजा प्रभात रंजन,नीतीश कुमार ये सब बराबर मेरे साथ मारपीट करता रहता है और रंगदारी भी मांगते रहता था।जिसकी सूचना पूर्व में ही थानां,एसपी ,डीआईजी साहब को दिए हुए थे।इसके बावजूद 25 मई को जब मैं अपनी निजी कार्य से रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे तो मेरे पिताजी कर्म लाल यादव,भाई अशोक कुमार,अभय कुमार,भतीजा प्रभात रंजन,नीतीश कुमार सब मिलकर मेरे हिस्से की जमीन रजिस्ट्री करवा रहा था।उसके बाद जब पिताजी से सवाल किए क्यों मेरे हिस्से की जमीन रजिस्ट्री करवा रहे हैं।इसी बात को लेकर सब मिलकर मेरे साथ मारपीट करने लगे और थ्रीनट के बट से सिर पर मारकर जख्मी कर दिया।उन्होंने ये भी कहा कि अभी हम सदर अस्पताल में इलाजरत हैं।
वहीं सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।बहुत जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com