Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

डॉक्टर की लापरवाही से निजी क्लिनिक में एक महिला की हुई मौत

डॉक्टर की लापरवाही से निजी क्लिनिक में एक महिला की हुई मौत

Spread the love

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

स्लग:-डॉक्टर की लापरवाही से निजी क्लिनिक में एक महिला की हुई मौत।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत बाजार स्थित निजी जनसेवा क्लिनिक में डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला की मौत होने की है।
मृत महिला के परिजनों ने बताया की त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में महिला को डिलेवरी के लिए लाया गया था।
और नॉर्मल डिलेवरी भी हो गया था।
लेकिन जनसेवा क्लिनिक के कुछ लोगों द्वारा अच्छा इलाज का हवाला देकर बहला फुसलाकर निजी जनसेवा क्लिनिक लाया गया।
साथ हीं ये भी बताया की यहाँ लाने के बाद इलाज के नाम पर दस हजार रुपए भी लिए।
गलत इलाज कर महिला को मौत के हवाले कर दिया।
हालांकि त्रिवेणीगंज में कुकुरमुत्ते की तरह निजी क्लिनिक खोलकर गरीब मजदूरों को अच्छा इलाज का हवाला देकर रुपए तो ऐंठते हीं हैं।
ऊपर से गलत इलाज कर मरीज की जान भी ले लेते हैं।
प्रशासन मूकदर्शक बनी रहती है।
रोते बिलखते परिजन।
अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू की सरकार में कुकुरमुत्ते की खुल रही अवैध निजी क्लिनिक पर रोक लग पाती है या फिर ऐसे हीं गरीब मजदूर मरीज से शोषण करते रहेंगे, और मौत की घटना को अंजाम देते रहेंगे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com