Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

दबंग मुखिया पति ने पंचायत सचिव को जान से मारने का दिया धमकी

दबंग मुखिया पति ने पंचायत सचिव को जान से मारने का दिया धमकी

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* दबंग मुखिया पति ने पंचायत सचिव को जान से मारने का दिया धमकी।पंचायत सचिव दहशत में।सिमरीबख्तियारपुर थानां में आवेदन देकर मुखिया पति पर कार्रवाई करने मांग की।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत सिटानाबाद दक्षिण के दबंग मुखिया पति ने बीते शुक्रवार तकरीबन 5 बजे पंचायत सचिव शशि भूषण कुमार को मोबाइल पर गाली गलौज कर जान से मारने का धमकी दिया।इस मामले को लेकर पीड़ित सिमरीबख्तियारपुर थानां में दबंग मुखिया पति के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

आज शनिवार 22 अप्रैल को पंचायत सचिव संघ के द्वारा इस घटना को लेकर समाहरणालय परिसर में बैठक किया गया।बैठक के बाद पीड़ित पंचायत सचिव शशि भूषण ने बताया कि बीते कल शुक्रवार को तकरीबन 5 बजे दबंग मुखिया पति मोहम्मद सफाउद्दीन ने फोन कर हमको पंचायत के कार्यों को गलत तरीके से करने हेतु दबाब देने लगा।उसके बाद जब वो इस काम को करने के लिए तैयार नहीं हुआ तो दबंग मुखिया पति सफाउद्दीन ने फोन पर अभद्र गाली गलौज करने लगा।और साथ ही साथ जान से मारने का धमकी भी दिया ।उन्होंने ये भी बताया कि दबंग मुखिया पति के द्वारा ये भी कहा गया कि तुमको सिमरीबख्तियारपुर में काम करने नहीं देंगे।

वहीं पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि बीते कल मुखिया पति के द्वारा मेरे पंचायत सचिव के साथ अभद्र व्यवहार और धमकी दिया गया।।जिसको लेकर आज जिला पंचायत सचिव संघ के द्वारा अलात्कालीन बैठक किया गया। बैठक में सभी साथी के द्वारा जिला प्रशासन से मांग किया गया कि अविलंब मुखिया पति पर कार्रवाई की जाय।अन्यथा मेरा संघ बाध्य होकर धरना प्रदर्शन पर उतरेगा।
*BYTE :-* पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com