Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

जिला फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देशन में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जिला फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देशन में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Spread the love

*जिला फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देशन में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान*

*आज दिनांक 07-04-2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में दिनांक 01 अप्रैल से लगातार चलाए जा रहे आए दिन नगर फिरोजाबाद के अधिकांश तहसीलों में आत्या क्रमांक हटाओ अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं अतिक्रमण हटाओ अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा थाना रसूलपुर से आसफाबाद चौराहे की सर्विस रोड़ पर अतिक्रमण हटवाया गया । इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों व प्रभारी यातायात मय पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से चल रही 48 पार्किगों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें बन्द करवाया गया । थाना टूण्डला द्वारा 02 अवैध पार्किंग चिह्नित किए गए थे जिन्हें दोनों को हटवाया जा चुका है । इसी क्रम में अवैध रूप से पार्किंग करने वाले एवं गलत स्थान पर वाहनों को खड़ा करने वाले 278 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 1,39,000 रूपये का चालान अधिरोपित किया गया । जनपद में दिनांक 01 अप्रैल 2023 से अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार पूरे जनपद में जारी है । लोगों को अतिक्रमण न करने के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है साथ ही सम्बन्धित के विरूद्ध जुर्माना वसूलकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है । यह अभियान पूरे जनपद में लगातार जारी है । कृपया अतिक्रमण न करें साथ ही अपने वाहनों को पार्किग में ही खड़ी करें ।

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com