राहुल की सदस्यता समाप्ति के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम गोवर्धन को दिया ज्ञापन
राहुल की सदस्यता समाप्ति के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम गोवर्धन को दिया ज्ञापन

*राहुल की सदस्यता समाप्ति के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम गोवर्धन को दिया ज्ञापन*
शनिवार को गोवर्धन के ब्लॉक सभागार पर आयोजित तहसील दिवस में गोवर्धन क्षेत्र के कांग्रेसियों द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध और राहुल गांधी द्वारा अडानी प्रकरण कर पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिलाये जाने के संबंध में भारत के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी गोवर्धन कमलेश गोयल को दिया गया। शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में झंडा बैनर लेकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए गोवर्धन ब्लॉक पर पहुंचे और एसडीएम गोवर्धन को ज्ञापन सौंप कर राहुल गांधी द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिलाए जाने की मांग की । कांग्रेस के जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश पाल सिंह जशावत ने बताया कि देश के सभी राज्यों में तहसील स्तर पर ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय से मांग की जा रही है कि राहुल गांधी के प्रश्नों के उत्तर दिलाई जाएं जिसमें नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी के बीच क्या संबंध है, गौतम अडानी के व्यापार में विदेशों से आया 20 हजार करोड़ रूपया किसका है ,और कितनी बार विदेश यात्राओं में वह गौतम अडानी को अपने साथ ले गए ,तथा अदानी कंपनी को प्रधानमंत्री जी द्वारा कितने और किन किन देशों के ठेके दिलवाए गए आदि प्रश्नों के उत्तर दिलवाले जाएं । इस अवसर पर एसडीएम गोवर्धन कमलेश गोयल क्षेत्राधिकारी गोवर्धन राम मोहन शर्मा नवागत थाना प्रभारी गोवर्धन ओम हरि बाजपेई और तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे
*वाइट, जिला कांग्रेस महासचिव नरेश पाल सिंह जसावत
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



