
मथुरा।
यात्रीकरण कृपया ध्यान दें। वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो गई।है। शनिवार रात आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से चलकर मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर कुछ यही शब्द गूंजते रहे। रात 12.50 बजे तीन घंटे की देरी से भोपाल से वंदे भारत मथुरा पहुंची। उत्तर प्रदेश के केविनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण,सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन के लिए रवाना किया।
तीन अप्रैल से होगा नियमित संचालन
वंदे भारत का नियमित संचालन तीन अप्रैल से होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार दोपहर भोपाल में 11वीं वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन का स्वागत स्वागत के लिए बड़ी संख्या मेंमथुरा बृजवासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
ट्रेन का स्वागत किया। लोगों ने फूल बरसाए। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन के लिए रवाना हो गई।
ट्रेन की कई जगह रफ्तार रही धीमी।
आगरा से 100 किमी तक ट्रेन की रफ्तार सही रही। ट्रेन 100 से 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी फिर इसकी गति धीमी हो गई। कई जगहों पर इस ट्रेन को रोका गया। कई बार सिग्नल भी नहीं मिले।
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



