Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

प्रारंभिक सह माध्यमिक शिक्षक संघ समन्वय समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

प्रारंभिक सह माध्यमिक शिक्षक संघ समन्वय समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Spread the love

*प्रारंभिक सह माध्यमिक शिक्षक संघ समन्वय समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय।*

*आलोक बादल ब्योरो चीफ आवाज इंडिया सुपौल बिहार*

सुपौल:-प्रारंभिक सह माध्यमिक शिक्षक संघ समन्वय समिति सुपौल की बैठक समन्वय समिति के अध्यक्ष सह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव श्री गजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई,जिसमें शिक्षकों के स्थानीय समस्याओं पर सभी संघीय पदाधिकारीगण के समक्ष विस्तृत चर्चा की गई,चर्चा के उपरांत उपस्थित सदस्यों के द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 5 अप्रैल 2023 को पुनः समन्वय समिति के अध्यक्ष,संयोजक तथा सदस्यों की अगली बैठक आहूत की जायेगी और बैठक समापन के उपरांत शिक्षकों के निम्नांकित समस्याओं से संबंधित मांग पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल को सौपें जायेंगे।

*मुख्य मांग*

1. व्हाट्सएप समूह पर सेल्फी एवं शिक्षक उपस्थिति पंजी का फोटो भेजने वाले आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने।

2. सेवा मुक्त अप्रशिक्षित शिक्षकों के कार्य अवधि का बकाया वेतन भुगतान करने ।

3. नव अधिसूचित नगर पंचायत एवं नगर परिषद के 8 किमी की परिधि में पड़ने वाले विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों का माह मार्च-2023 से आवास भत्ता बढ़ोतरी करने।

4. निदेशक प्राथमिक शिक्षा के ज्ञापांक-218 दिनांक 27.01.23 प्रसंग सीडब्ल्यूजेसी 15610/2018 राघवेंद्र शर्मा एवं अन्य बनाम राज्य सरकार में पारित आदेश का अनुपालन करने।

5.एम.ए.सी.पी 2010 के प्रावधान के आलोक में वित्तीय उन्नयन आदेश की स्वीकृति देने।

6.विभिन्न प्रखंड शिक्षा कार्यालय से प्राप्त वेतन तथा अंतर वेतन विवरणी का निष्पादन एक सप्ताह के अंदर करने।

7. मृत शिक्षकों के इपीएफ (पावना एवं बकाया) राशि का भुगतान तथा उनके आश्रितों को अनुकंपा का शीघ्र लाभ देने।
अंत में अध्यक्ष एवं संयोजक महोदय के द्वारा आज के बैठक में अनुपस्थित संघ के सदस्यों को सआग्रह अगली बैठक में दिनांक-05 अप्रैल 2023 के अपराह्न में माध्यमिक शिक्षक संघ भवन सुपौल में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया तत्पश्चात बैठक की कार्यवाही अगली बैठक के लिए स्थगित की गयी।आज के बैठक में समन्वय समिति के संयोजक डा.सुरेन्द्र प्रसाद यादव माध्यमिक शिक्षक संघ सुपौल,समन्वय समिति के सदस्य श्री जगदेव साह जिला अध्यक्ष अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ सुपौल,समन्वय समिति के सदस्य श्री पुष्पराज बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सुपौल,समन्वय समिति के सदस्य श्री मनोज कुमार यादव जिलाध्यक्ष टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट सुपौल उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com