Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ एक गोष्टी का किया गया आयोजन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ एक गोष्टी का किया गया आयोजन

Spread the love

फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद में अग्रवाल धर्मशाला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ एक गोष्टी का किया गया आयोजन

शिकोहाबाद के जहा आज नगर की अग्रवाल पंचायती धर्मशाला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ संगोष्ठी एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मुख्य रूप से विकास गुप्ता आरटीओ अनुज दुबे आरटीओ प्रियंका सिंह आरटीओ जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता मैनेजर सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक मंच पर विराजमान रहे, सभी मंचासीन अधिकारियों सहित व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता मैनेजर का माला शॉल मोमेंटो भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया, आउटरीच और इंटरएक्टिव कार्यक्रम आयोजन में आरटीओ विकास गुप्ता ने कहा कि लोगों को विभाग से डरना नहीं चाहिए और कर अनुपालन करना चाहिए विभाग सारांश तरीके से दाखिल विवरणियों को स्वीकार कर रहा है उन्होंने बताया कि विभाग के पास लोगों के वित्तीय लेनदेन से संबंधित असंख्य आंकड़े हैं जो ई-फाइलिंग पोर्टल पर भी दिखाई देते हैं करदाता अपना आईटीआर दाखिल करते समय इन विवरणों पर विचार कर सकते हैं पीआर कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स ने नए करदाताओं के अनुकूल प्रावधानों और करदाताओं के लिए अनुपालन में आसानी के लिए विभाग द्वारा किए गए तकनीकी प्रगति पर प्रकाश डाला आयकर के संबंधित व्यापारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का विभाग के अधिकारियों द्वारा उचित उत्तर दिया गया वक्ताओं ने पैन और रिफंड से संबंधित मुद्दों और इन पहलुओं में करदाताओं द्वारा किए जाने वाले सुधारात्मक उपायों को संबोधित किया मंच का कुशल संचालन सीए अवधेश पाठक ने किया, कार्यक्रम में सीए देवेंद्र गुप्ता राम नारायण मित्तल, अशोक बाबू अग्रवाल एडवोकेट, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष ठाकुर सुदीप सिंह, होटल राजीव गुप्ता,संजीव अग्रवाल लाला, नगर प्रभारी अजय मित्तल, नगर, अरुण गुप्ता नगर महामंत्री, प्रिंस जैन नगर उपाध्यक्ष, मोहित जैन नगर मंत्री, अरविंद गुप्ता जिला उपाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com