बैजनाथपुर भगवती स्थान में जोर शोर से चल रही रामचरितमानस के चार दिवसीय की तैयारी
बैजनाथपुर भगवती स्थान में जोर शोर से चल रही रामचरितमानस के चार दिवसीय की तैयारी

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार
स्लग- बैजनाथपुर भगवती स्थान में जोर शोर से चल रही रामचरितमानस के चार दिवसीय की तैयारी
एंकर – बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत भगवती स्थान बैजनाथपुर पदमपुरा में श्री श्री 108 भ्रमणशील रामचरित मानस महायज्ञ की तैयारी जोर शोर से चल रही है। यज्ञ में प्रवचन देने के लिए मुंगेर से मानव साधवी पुजा भारती, अयोध्या से सरस कथा वाचक बबलू दास, महुआ मधेपुरा से रेवती रमण सिंह समेत अन्य महात्मा भाग ले रहे हैं। यज्ञकर्ता कामेश्वर पासवान एवं बिजली विभाग के नारायण यादव ने कहा कि रामचरित मानस को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। सोमवार को ध्वजारोहण कर संकल्प लिया गया है। इस श्री श्री 108 भ्रमणशील रामचरित मानस महायज्ञ में काफी संख्या में भक्त पहुंचेंगे। ज्ञात हो कि आगामी 18 मार्च से 21 मार्च तक यज्ञ चलेगी। संस्थापक पूर्व मुखिया मनोज पासवान ने कहा की जब दो संतो का मिलन होता है। वहां का माहोल अविरल होता है। इस मिलन को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। मौके पर उपाध्यक्ष संत रामदेव दास, कोषाध्यक्ष पूर्व समिति राजकिशोर यादव, वैदिक एवं सभा अध्यक्ष विंदेश्वरी बाबा, संस्थापक मनोज मुखिया, मंत्री बेचन दास, यज्ञ कर्ता कामेश्वर पासवान एवं नारायण यादव एवं सभापति सुरेंद्र यादव समेत गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे।
Subscribe to my channel


