Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

दहेज की बलि चढ़ी नूरी खातून।पीड़ित के परिजन फांसी लगाकर हत्या कर देने का लगाया आरोप। की गुहार।

दहेज की बलि चढ़ी नूरी खातून।पीड़ित के परिजन फांसी लगाकर हत्या कर देने का लगाया आरोप। की गुहार।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा में गुरुवार 9मार्च को एक मामला प्रकाश में आया है।जहां दहेज को लेकर एक 30 वर्षीय महिला की बीते कल बुधवार को ससुराल में गला में मोटा तार से बांधकर फांसी लगाकर हत्या कर दी गयी ।मामला सदर थाना क्षेत्र के सुलिन्दाबाद का बताया जा रहा है। वहीं पीड़ित सदर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगयीं है।
जानकारी हो कि मृतिका का नाम नूर खातून है ।जिसकी उम्र तकरीबन 30 वर्ष है और उनका मायके पूर्णिया जिले के आदमपुर (मुगल टोली)वार्ड नं 8 है। वहीं मृतिका का ससुराल सदर थानां क्षेत्र के सुलिन्दाबाद वार्ड नं 8 में था।मृतिका नूर खातून की शादी 26 -1-2017 को जिले के सुलिन्दाबाद वार्ड नं 8 में मोहम्मद परवेज पिता मोहम्मद काशिम गांव सुलिन्दाबाद में मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक शादी हुई थी।शादी के बाद मृतिका दो पुत्री हुई थी जिसमें एक पुत्री 4 साल की है और दूसरी पुत्री मात्र 5 माह की है।
वहीं मायके परिवार वालों ने इस घटना को लेकर आवेदन में जिक्र किया है कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही पति मोहम्मद परवेज,पिता मोहम्मद काशिम,सास,देवर,ननद सभी दहेज के रूप में एक मोटरसाइकिल और एक लाख रुपया की मांग को लेकर बराबर प्रताड़ना करता था और मारपीट भी करता था।मारपिट को लेकर बेटी के द्वारा सूचना दी जाती थी तो उनके मायके परिवार वाले ढाँढस देकर समझा देते थे ।और कहते थे जो सब ठीक हो जाएगा।लेकिन ये लोग फिर भी उसके साथ मारपीट करता ही रहा।उन्होंने आवेदन में ये भी जिक्र किया कि एक माह पहले भी ससुराल वाले सभी मिलकर उसके साथ मारपीट किया था।जिसकी सूचना नूर खातून मोबाइल पर दी थी।उसके बाद फिर मायके परिवार वाले सुलिन्दाबाद आकर समझा बुझाकर फिर वापिस पूर्णिया चले गए थे। उसके बाद बीते 7 फरवरी को देर रात तकरीबन साढ़े 11 बजे पति मोहम्मद परवेज और सभी परिवार वाले मोटा तात से गला दबाकर फांसी लगाकर हत्या कर दी।जिसकी सूचना मायके परिवार वालों को नहीं दी गयी।ग्रामीणों के द्वारा कल सूचना दी गयी तो उसी सूचना पर आज गुरुवार को पूर्णिया से सुलिन्दाबाद आये और मोहम्मद काशिम से पूछे तो बताया कि बिजली करेंट से मौत हो गयी आपकी बेटी का।उसके बाद गांव में पता किये तो ग्रमीणों के द्वारा बताया गया कि ससुराल के सभी लोग मिलकर मोटा तार से गला दबाकर फांसी लगाकर हत्या कर दिया और देर रात तकरीबन ढाई बजे दफना भी दिया गया।आज गुरुवार को सदर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगयीं है।
वहीं बताना लाजमी होगा कि ससुराल वाला अपने गांव में एक पंचनामा तैयार किया जिसमें लिखा हुआ जो नूर खातून की बिजली करेंट लगने से मौत हुई है।जिसमें मुखिया प्रतिनिधि सहित कई लोगों का दस्तखत किया हुआ है पंचनामा में।सवाल उठता है कि क्या उक्त शव को बिना पोस्टमार्टम करवाये हुए कैसे दफनाया गया।और मायके परिवार को बिना सूचना दिए हुए आखिर क्यों दफनाया गया।मायके परिवार का क्यों नहीं इंतजार किया गया।
वहीं इस मामले को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com