ऊंचाडीह मानिकपुर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
ऊंचाडीह मानिकपुर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

ऊंचाडीह मानिकपुर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
आज दिनांक 15.03.2023 को तहसील मानिकपुर जनपद चित्रकूट के अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊंचाडीह में प्रातः 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सदगुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नेत्र से संबंधित सभी बीमारियों की जांच एवं 40 वर्ष से ऊपर सभी लाभार्थियों की शुगर की जांच एवं फंडस कैमरे से आंखो की पर्दे (रेटीना) की जांच नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा की गई।
शिविर में आए हुए हितग्राहियों की संख्या।
टोटल ओपीडी –130
मोतियाबिंद पाए गए -25
शल्य क्रिया ( लेंस प्रत्यारोपण ) हेतु भर्ती 17 एवं बाकी को दवाइयां एवं चश्मे प्रदान किए गए। भर्ती मरीजों को चिकित्सालय के वाहन द्वारा चिकित्सालय ले जाया गया। उक्त नेत्र शिविर माननीय उपजिलाधिकारी महोदय
मानिकपुर के कुशल मार्गदर्शन एवं व्यवस्था के द्वारा सम्पन्न हुआ सभी भर्ती किए गए लाभार्थियों का नि: शुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव स्वास्थ्य विभाग से संबंधित डॉक्टर और कर्मचारी अधिक संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



