Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

अवैध शराब बिक्री पर होगी कार्रवाई : सुमन सिसोदिया

अवैध शराब बिक्री पर होगी कार्रवाई : सुमन सिसोदिया

Spread the love

अवैध शराब बिक्री पर होगी कार्रवाई : सुमन सिसोदिया

आगरा/बरहन। आगामी होली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए जिधर, देखो उधर छापेमार कार्रवाई जारी है। वहीं रविवार को गांव बिरूनी में आबकारी इंस्पेक्टर सुमन सिसोदिया ने रूटीन चेकिंग के दौरान शराब की दुकानों पर पहुंच उनके स्टॉक रजिस्टर को चेक किया। और शराब की बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर शराब की गुणवत्ता को चेक किया अभिलेखों को चेक करने के साथ ही मौजूद सेल्समैन को शासन के निर्देशों से अवगत कराया। इस दौरान शराब के ठेकों के आसपास मौजूद दुकानों को भी चेक किया आबकारी इंस्पेक्टर ने कहा कि अगर दुकान मैं बैठाकर शराब पिलाई तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मौजूद श्रमिकों से अधिकृत दुकानों से ही शराब खरीदकर पीने को कहा। कहा कि अवैध शराब आपके लिए घातक हो सकती है। शासन के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री रोकने को अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सरकारी दुकानों के साथ आसपास दुकानों पर चेकिंग की जा रही है। अवैध शराब मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वही आबकारी इंस्पेक्टर सुमन सिसोदिया ने बताया कि दूसरे राज्यों की शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com