Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

प्राइवेट चिकित्सक आए दिन मरीजों की जिंदगी से कर रहे हैं खिलवाड़

प्राइवेट चिकित्सक आए दिन मरीजों की जिंदगी से कर रहे हैं खिलवाड़

Spread the love

 

फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत लालपुर रोड पर स्थित एमकेडी नर्सिंग होम मैं एक महिला मरीज को प्रेग्नेंट के लिए भर्ती कराया गया जब उसकी उपचार के दौरान रक्तचाप अधिक होने के कारण हालत बिगड़ी तो डॉक्टर आरके खान के द्वारा दूसरे हॉस्पिटल में रेफर करने की बात कही गई एक तरफ पीड़िता के परिजनों के द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए बताया गया इस नर्सिंग होम के डॉक्टर ए आर खान ने कहां गया अब इसको बचाने के लिए दो 4 लाख रुपए रख लो तब भी नहीं बच पाएगी उसी तरह पीड़िता के परिजन इस बात को चीख चीख कर कह रहे थे कि हॉस्पिटल से एक महिला हमारे घर पर हमारी प्रेग्नेंट बहू को देखने गई और उसने कहा इसको हॉस्पिटल में लेकर चलो जहां इसकी हम नॉर्मल डिलीवरी कर देंगे उसी महिला डॉक्टर के द्वारा हमारे प्रेग्नेंट महिला को भर्ती कराया गया जहां 3:00 बजे उस लेडी डॉक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगा देने से ब्लीडिंग अधिक होने के कारण हमारी बहू की हालत अत्यधिक बिगड़ती चली जा रही है जहां अब डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर लिए हैं एक तरफ देखा जाए तो इस हॉस्पिटल में कोई डॉक्टर भी नहीं है एमबीबीएस किसी गंभीर समस्या को लेकर ही पीड़िता के परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा काटना चालू कर दिया और घटना की जानकारी नजदीकी थाना पुलिस को दी जानकारी मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पुलिस ने मामला को गंभीरता से लेते हुए ऐसे ही चिकित्सक पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का दिलाया भरोसा एक तरफ डॉक्टर यार खान के द्वारा परिजनों को भरोसे के तौर पर कहा गया कि हम आपके बच्चे को नहीं बचा पाएंगे जच्चा को बचा लेंगे लेकिन यह बातें सब बेफिजूल की निकली अब देखना यह है कि शासन प्रशासन के द्वारा इस तरीके के संचालित हो रहे अस्पतालों पर किस प्रकार की की जाएगी कार्यवाही जो आए थे मरीजों की जिंदगी से कर रहे हैं खिलवाड़

फ़िरोज़ाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com