Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मैच मंगतखेड़ा व उन्नाव की टीम के बीच खेला गया

क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मैच मंगतखेड़ा व उन्नाव की टीम के बीच खेला गया

Spread the love

गुड़िया रावत उन्नाव रिपोर्ट

पुरवा :पुरवा क्षेत्र के कटाव में 19 जनवरी से शुरू हुए क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मैच मंगतखेड़ा व उन्नाव की टीम के बीच खेला गया।टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए उन्नाव की टीम ने मोहित के 21 रनों की बदौलत 96 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगतखेड़ा की टीम ने हर्षित के 58 रनों की बदौलत 11वे ओवर में ही दो विकेट खोकर आठ विकेट से मैच जीत लिया।हर्षित की शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ दा मैच चुना गया।मैन ऑफ दा सीरीज गौरव पंडित 48 रन व सात विकेट को चुना गया।मुख्य अथिति पहुंचे बीघापुर नगर पंचायत के निवर्तमान चैयरमैन गोविंद शुक्ला व विधायक अनिल सिंह के प्रतिनिध संतोष सिंह ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर विजेता टीम मंगतखेड़ा के कप्तान हर्ष को ट्राफी व 25 हजार नकद प्रदान किए।वहीं उपविजेता उन्नाव की टीम को 11हजार नकद प्रदान किए।
इस दौरान भाजपा जिला मंत्री रजनीश वर्मा ,मनोज दुबे प्रधान ,विवेक पटेल ,ऊदल फौजी ,रत्नेश कुमार ,अजय लेखपाल ,प्रदीप मास्टर ,उत्तम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com