Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

बिहार पुलिस दिवस पर जन सहभागिता मोटर साईकिल से सफल बनाने को लेकर निकाली गई बाइक रैली

बिहार पुलिस दिवस पर जन सहभागिता मोटर साईकिल से सफल बनाने को लेकर निकाली गई बाइक रैली

Spread the love

 

सहरसा से सुभाष राम की खास रिपोर्ट

सहरसा जिला के पतरघट ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र के द्वारा गोलमा पश्चिमी पंचायत में बैठक किया।
पुलिस दिवस की सफलता को लेकर
पुलिस द्वारा बाइक रैली निकाल कर की गई हैं। इसके लिए थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में बाइक की टीम बना कर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों बाइक रैली सहित गांव में पहुंचे। पुलिसकर्मी जनता से जनसंवाद स्थापित करेंगे। इस दौरान पुलिस जनता की समस्या जानेंंगे, साथ ही विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण,यातायात, साइबर क्राइम संबंधी उचित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
विभिन्न शिकायत पोर्टल एवं अन्य सोशल प्लेटफार्म की जानकारी देंगे। बाइक रैली के दौरान ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक वरुण कुमार, पुलिस कर्मियों एवं साथ में सभी चौकीदार मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com