Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

भूमि विवाद में मारपीट, महिला समेत चार लोग जख्मी

भूमि विवाद में मारपीट, महिला समेत चार लोग जख्मी

Spread the love

रिपोर्ट – ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर – बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत मधेपुरा टोला कांप में विवादित जमीन में एक पक्ष के द्वारा ईट गिराया गया था। दूसरा पक्ष के द्वारा विरोध किया तो एक पक्ष के लोगों ने जमकर मारपीट किया जिसमें महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी सौरबाजार में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने नाजुक स्थिति को देखते हुए रंजू कुमारी एवं नवल कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। वही विभा कुमारी एवं अविनाश कुमार सीएचसी में ही इलाजरत हैं। जख्मी रंजू कुमारी ने बताया कि मेरे बसोवास की भूमि के कुछ हिस्से को कब्जा करने को लेकर बिपक्षी उमाकांत यादव,राजीव रंजन साकेत सुमन, विक्रम कुमार ने ईट गिरा दिया है। विरोध किया तो सभी मिलकर हमलोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। एक पक्ष के लोगों ने बताया कि यह आरोप बेबुनियाद हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों से थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com