Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

पूर्व सांसद आनंद मोहन का प्रयोग हुआ समाप्त। आज पहुंचे वापस सहरसा जेल। कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

पूर्व सांसद आनंद मोहन का प्रयोग हुआ समाप्त। आज पहुंचे वापस सहरसा जेल। कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज मंगलवार को तकरीबन साम 5 बजे सजायपता कैदी पूर्व सांसद आनन्द मोहन पेरोल खत्म होते ही सहरसा जेल गए।जेल जाने के दौरान जेल गेट पर सैकड़ों समर्थक थे मौजूद।जानकारी हो कि पूर्व सांसद आनन्द मोहन को पहले बेटी एडवोकेट सुरभि आनन्द के रिंग शिरोमणि को लेकर 15 दिनों का पेरोल मिला था।उसके बाद फिर बेटी एडवोकेट सुरभि आनन्द की शादी को लेकर 5 फरवरी को पेरोल मिला था।और आज 21 फरवरी को पेरोल समाप्त होते ही पुनः जेल चले गए।
वहीं पूर्व सांसद आनन्द मोहन जेल जाने के दौरान मीडिया से कहा कि की ये तो होना ही था 15 दिनों का पेरोल था,शादी को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए ।और सब कुछ ठीक रहा।अच्छे से विदाई वगेरह सब करके बेटी और दामाद को।अब फिर लौट रहे हैं।वहीं मीडिया ने रिहाई को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मेरी तो कोई बातचीत नहीं हुई है।आपलोगों को ज्यादा जानकारी होगी।उन्होंने ये भी कहा कि जब माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने सार्वजनिक मंच पर कहा है ,एक जिम्मेवार पद पर अशीन व्यक्ति के कहने का कुछ वजन तो होगा।मैं समझता हूं कि इसको लेकर वो गम्भीर है।और अभी मेरी कोई रणनीति नहीं है रणनीति यही है कि कुछ क्षण में फिर जेल जा रहा हूँ।फिर बेटे की सगाई है और शादी है उसकी तैयारी में जुट जाएंगे।और बेटे चेतन आनन्द को समझाकर आये हैं शॉपिंग करने को लेकर।

 

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com