Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

मथुरा जेल में बनाई जा रही है कैदियों द्वारा पोशाक

मथुरा जेल में बनाई जा रही है कैदियों द्वारा पोशाक

Spread the love

मथुरा जेल में बनाई जा रही है कैदियों द्वारा पोशाक

एंकर मथुरा जेल में कौशल विकास योजना और उत्तर प्रदेश सरकार ने “एक जिला एक उत्पाद योजना” के तहत भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक बनाये जा रहे है, उत्तर प्रदेश की मथुरा जिला जेल इन दिनों गुलजार है. इसका कारण यह है कि इस जेल में रहने वाले कैदी भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक बनाने का काम कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इन कैदियों को करीब 300 पीस का ऑर्डर मिला है. इसमें से अधिकतर पोशाकों का काम सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
देश के प्रधानमंत्री जी से लेकर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा उनके काम की सराहना भी हो रही है। . खास बात यह है कि पोशाकों में दिखने वाले डिजाइन मुस्लिम कैदियों द्वारा बनाए गए है. हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी काम मुस्लिम कैदी ही करते हैं. हिंदू कैदी भी पोशाक बनाने में बराबर उनका साथ देते हैं।
मथुरा के जेल अधीक्षक बृजेश कुमार के हवाले से बताया है कि प्रदेश में एक मात्र मथुरा जेल में ही भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप के लिए लड्‌डू गोपाल पोशाक और कांठी माला हार का निर्माण किया जाता है. राज्य सरकार की ओर से ही एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत इसका चयन किया गया है.
आपको बता दे कि उ त्तर प्रदेश सरकार में कारागार और होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कारागार मंत्री ने मुलाकात के दौरान मथुरा कारागार में निरुद्ध बंदियों द्वारा बनाई जा रही भगवान की पोशाक दिखाई। इसके अलावा कारागार मंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तर प्रदेश की जेलों में कैदियों द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों को दिखाया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने बंदियों के सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com