सुपौल बिहार सुशासन बाबू के राज में गरीब जनता परेशान
सुशासन बाबू के राज में गरीब जनता परेशान

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के पीड़ित गरीब जनता वर्षों से कार्यालयों का चक्कर लगाकर परेशान होने की है।
पीड़ित गरीब जनता ने बताया की विधानसभा चुनाव, मुखिया चुनाव, नगर परिषद, चुनाव को वर्षों महीनों बीतने को चला है।
पीड़ित गरीब जनता बार बार कार्यालयों का चक्कर लगाते जा रहे हैं।
लेकिन गरीब जनता का कोई सुनने वाला नहीं है।
चुनाव में गरीब जनता का वाहन लेकर कार्य किया गया लेकिन अब तक भुगतान नहीं हो पाया है।
कई अधिकारी बदल गए लेकिन गरीब जनता का कार्य नहीं हुआ।
वहीं पीड़ित गरीब जनता ने बताया की वाहन लॉन पर लेकर चलाते हैं।
जो कुछ कमाई होता है।
उसमें से लॉन भी चुकाना पड़ता है।
और परिवार का भी भरण पोषण करना पड़ता है।
रुपए के लिए कार्य छोड़कर कार्यालय का चक्कर लगाते हैं।
सिर्फ आश्वासन मिलता है की मिलेगा।
जो अब तक नहीं मिला है।
जिस कारण परिवार चलाना बच्चों को पढ़ना मुश्किल हो गया है।
क्योंकि रुपया तो फंसा हीं है।
ऊपर से कार्यालयों का चक्कर लगा लगा कर सुबह से शाम तक समय भी बर्बाद हो जाता है।
लोक शिकायत में भी आवेदन देकर इस बात को रखा गया है।
लेकिन वहां से भी निराशा हीं हाथ लगा है।
अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू की कहे जाने वाली सरकार में पीड़ित गरीब जनता को न्याय मिलेगा या नहीं।
Subscribe to my channel


