सहरसा बिहार मनाई गई स्वर्गीय भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती श्रद्धा पूर्वक
मनाई गई स्वर्गीय भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती श्रद्धा पूर्वक

*सहरसा रिपोर्ट सुभाष राम सहरसा बिहार*
सहरसा जिला के पतरघट प्रखंड के राजू कम्प्लेक्स में महान समाजवादी स्व० भूपेंद्र नारायण मंडल की जयन्ती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।तमाम महागठबंधन के नेता के द्वारा
महान समाजवादी चिन्तक स्व० भूपेंद्र नारायण मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई. माल्यार्पण
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, ने फीता काटकर उद्घाटन किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतनारायण यादव। मंच संचालक मुखिया संघ अध्यक्ष रमेश चंद्र राणा, के द्वारा किया गया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि भूपेंद्र नारायण मंडल एक शोषित वंचित के आवाज थे हमेशा समाज के विचारधारा की बात करते थे।जन्म: 01 फरवरी 1904. घर- रानीपट्टी (मधेपुरा), टीपी कॉलेज मधेपुरा के सात साल तक संस्थापक सदस्य, भागलपुर और सहरसा जिला के सोशलिस्ट पार्टी के सेक्रेटरी भी रहे. वहीं सोनवर्षा विधायक रत्नेश सादा ने बताया कि स्वर्गीय भूपेंद्र नारायण मंडार
बिहार के प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के सेक्रेटरी हुए और उसके बाद बिहार सोशलिस्ट पार्टी और सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रहे. बिहार विधानसभा के सदस्य वर्ष 1957-1962 तक रहे..वर्ष 1975 में निधन हो गया, मंडल विश्वविद्यालय और मधेपुरा स्टेडियम का नामाकरण इन्ही के नाम पर आज भी है।इसके अलावे यूनिवर्सिटी समेत कई अन्य जगह भी स्व० भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती मनाई जा रही है।
इस जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मधेपुरा विधायक सह शिक्षा मंत्री डॉक्टर चंद्रशेखर प्रसाद शिरकत करने वाले थे लेकिन किसी कारणवश कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। जिसके कारण दर्शकों में थोड़ा सा नाराजगी देखी गई वक्ताओं के द्वारा बताया गया कि जिस तरह से भूपेंद्र नारायण मंडल भारतवर्ष में एक धरोहर के रूप में उभरे और गरीब शोषित वंचित लोगों की आवाज को बुलंद करने का काम किया। कभी उनकी यादों को भुलाया नहीं जा सकता है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सहरसा पूर्व विधायक अरुण यादव, सोनबरसा विधायक रत्नेश सादा पूर्व विधायक परमेश्वरी निराला, मौके पर उपस्थित श्याम किशोर पथिक जाप जिला अध्यक्ष रंजन यादव, जिप सदस्य संतोष कुमार यादव,जिप सदस्य डॉक्टर मिथिलेश कुमार राणा उर्फ मुन्ना यादव, पतरघट प्रमुख उषा देवी, उप प्रमुख दिनेश यादव, कैलाश यादव, शशि भूषण यादव, तेज नारायण यादव, महेंद्र चरण, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार साह,गोविंद सादा,विशुनदेव यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष भीखा पासवान, कई प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद देखें।
Subscribe to my channel



