
लोकेशन…सहरसा।।….
रिपोर्ट…विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
ANCHOR….बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत हवाई मार्ग से सहरसा पुलिस लाइन स्तिथ बने हेलीपेड पर अपने निर्धारित समय दिन के 11बजकर 30 मिनट पर उतरे और वहां से भारी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से जिले के कहरा प्रखंड अंतर्गत बलहापट्टी पंचायत के बलवा गढ़िया गांव पहुंचे।
जहां विकास योजनाओं का लोकार्पण किया साथ ही कई योजनाओं का उद्घाटन भी किए। वहां से सड़क मार्ग से सहरसा पहुंचे जहां एक बड़ी सौगात के रूप में मॉडल अस्पताल का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया,और साथ ही प्रेक्षा गृह में जीविका दीदियों को संबोधित किए, इसके अलावा जिले में निर्धारित
कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री विकास भवन के सभागार में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समाधान यात्रा में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं विजय चौधरी समेत मधेपुरा के सांसद समेत कई नेता मौजूद रहे।
दिन के साढ़े चार बजे सहरसा से मुख्यमंत्री पटना के लिए हवाई मार्ग से उड़ान भरेंगे।
इस दौरान बलहापट्टी पंचायत के बलवा गढ़िया गांव की महिलाओं ने मिडिया से अपनी अपनी दर्द को बयां की कहा शराब बंदी का कोई असर नहीं खुलेआम सब्जगाह मिलती है।वहीं एक महिला ने नशेवाज पति से होराही प्रताड़ित की कहानी मिडिया को बताई।
वहीं मुख्यमंत्री से मिलने की आश में कतारबद्ध हजारों की तादाद में महिलाएं खड़ी दिखी।
हालंकि मुख्यमंत्री बलवा गढ़िया गांव का पैदल भ्रमण कर सभी ग्रामीणों का जहां अभिवादन किया वहीं कुछ लोगों की अर्जी भी सुनी।
Subscribe to my channel



