सहरसा बिहार प्रधानाध्यापक एवं शिक्षिका के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित
प्रधानाध्यापक एवं शिक्षिका के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्य क्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ये सेवानिवृत्त जरूर हुआ है, पर सेवा के दायित्व से नहीं इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी। उक्त बातें स्थानीय सरपंच अरुण कुमार ने मंगलवार को बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत बसंती कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैजनाथपुर के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार चौधरी एवं शिक्षिका कुमारी स्वर्ण लता के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक एवं शिक्षिका के विद्यालय में शिक्षा के प्रति ईमानदारी पूर्वक किए कार्य मधुर स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा का चर्चा रहा, सेवा में आने वाला का सेवानिवृत्त होना एक परंपरा है। जिसका हर किसी को पालन करना ही है। सेवानिवृत्त हो रहे विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार चौधरी एवं शिक्षिका कुमारी स्वर्ण लता को छात्र-छात्राओं से हमेशा मधुर संबंध बना रहा। आज इनका विद्यालय से जाना हम सबों के लिए काफी दुखदाई है। सब ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें कई उपहार भेंट स्वरूप दिया। भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर युवा राजद जिलाध्यक्ष भारत यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक कमलेश्वरी यादव, उमेश यादव, कुशेश्वर शर्मा, गोविंद सिंह, राजीव रंजन समेत अन्य गणमान्य लोग और छात्र-छत्राएं उपस्थित थे।
Subscribe to my channel
