Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अधिवक्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी

कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अधिवक्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में महिला के धरना प्रदर्शन की कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अधिवक्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। इस घटना के विरोण में गुरुवार को टूंडला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने डीएम के संबोधित ज्ञापन एसडीएम सत्येंद्र सिंह को सौंपा।
प्रेस क्लब संरक्षक राजू उपाध्याय ने कहा कि थाना उत्तर क्षेत्र में अधिवक्ता के घर के सामने धरना प्रदर्शन कर रही महिला की कवरेज करने गए एक समाचार पत्र के संवाददाता के साथ अधिवक्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। उसके धरना प्रदर्शन कर रही महिला ने भी पत्रकार को बचाने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे आस—पास के लोगों ने पत्रकार को किसी तरह बचाया। अध्यक्ष अरुण रावत ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सचिव बृजपाल परमार ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं। जो भी घटना घटती है उसे जनता तक पहुंचाने का काम करते हैं। इसलिए पत्रकारों को चौथा स्तंभ भी कहा जाता है। कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ की गई मारपीट निंदनीय है। ज्ञापन देने वालों में संजय शर्मा, रामपाल सिकरवार, आशीष शर्मा, अंकित श्रोत्रिय, संतोष शर्मा, राष्ट्रदीप जैन, देवेंद्र प्रताप, महेश ठैनुआ, अनिल शर्मा, सोमेंद्र पौनियां, विवेक शर्मा, गुलाब सिंह, मनीष कुमार आ​दि उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com