फतेहाबाद ग्राम मल्ल का पुरा की विद्युत काटने पर ग्रामीणों ने घेरा उप केंद्र
ग्राम मल्ल का पुरा की विद्युत काटने पर ग्रामीणों ने घेरा उप केंद्र

ब्रेकिंग न्यूज़
फतेहाबाद आगरा
ग्राम मल्ल का पुरा की विद्युत काटने पर ग्रामीणों ने घेरा उप केंद्र
3 दिन से बिजली ना आने से ग्रामीण पीने के पानी को हुए परेशान
फतेहाबाद आगरा विद्युत विभाग द्वारा विद्युत बकाए को लेकर फतेहाबाद क्षेत्र के गांव मल्ल का पुरा की पूरे गांव के बिजली काट दी गई इसके विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया विद्युत अधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया मल्ल का पुरा गांव में विद्युत का बकाया बिल जमा न करने पर3 दिन पहले विद्युत विभाग द्वारा पूरे गांव की बिजली काट दी गई इससे परेशान हुए ग्रामीणों ने गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र कार्यालय पहुंचकर विद्युत विभाग कर्मचारियों के विरुद्ध जमकर हंगामा किया इसकी जानकारी होने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अमर सिंह गुर्जर भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने विद्युत विभाग अधिकारियों से फोन पर बात की और कहां के जिन उपभोक्ताओं पर विद्युत बकाया है उनकी ही विद्युत कनेक्शन काटने चाहिए जबकि विभाग द्वारा सारे गांव की विद्युत काट दी गई है इससे वह उपभोक्ता भी परेशान हैं जिन्होंने पूरा बिल जमा कर दिया है इसके बाद विद्युत अधिकारियों ने गांव की बिजली सुचारू करने के निर्देश दिए साथ ही ग्रामीणों को भी विद्युत का बकाया जल्द जमा करने के लिए कहां गया
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


