खाद्य पदार्थ की आनलाइन कारोबार करने वाली कम्पनियों पर सैम्पिलिंग किये जाने की मांग
खाद्य पदार्थ की आनलाइन कारोबार करने वाली कम्पनियों पर सैम्पिलिंग किये जाने की मांग

फिरोजाबाद: खाद्य पदार्थ की आनलाइन कारोबार करने वाली कम्पनियों पर सैम्पिलिंग किये जाने की मांग
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापर प्रतिनिधि मंण्डल के पदाधिकारियों द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गाया। जिसमें जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियो के हित में किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। साथ ही उनसे आनलाइन खाद्य पदार्थो का व्यापार करने वाली कम्पनियों की सैम्पलिंग किये जाने की मांग की। संगोष्ठी में व्यापारियो ने जिले के आलाअधिकारियों के द्वारा व्यापारियो के लिये किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। साथ ही उनसे आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में मंडी के व्यापारियों की दुकाने अधिकृत ना किये जाने, व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस बनाये जाने, सप्ताहिक बंदी को आनलाइन कारोबार पर भी लागू किये जाने, खाद्य पदार्थो का आनलाइन कारोबार करने वाली कंपनियों की सैम्पलिंग व्यापारियों के अनुपात से किये जाने, व्यापारियों से लिये गये सैम्पल फेल होने पर निर्माता कंपनी पर कार्यवाही किये जाने, विद्युत विभाग के द्वारा व्यापरियों के फर्जी तरीके से बिल बनाकर उन्हे प्रताड़ित करने वालों पर कार्यवाही किये जाने की मांग की। साथ ही व्यापारियों ने जिला मुख्यालय पर उनके कार्यालय पर डीएम-एसपी को मूमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिज मैनेजर, अखिलेश शर्मा, वीनेश दीक्षित, प्रवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



