Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद उपजिलाधिकारी सिरसागंज एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज द्वारा कस्बा सिरसागंज में पड़ने वाले सभी होटलों / ढाबों को किया चैक

उपजिलाधिकारी सिरसागंज एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज द्वारा कस्बा सिरसागंज में पड़ने वाले सभी होटलों / ढाबों को किया चैक

Spread the love

उपजिलाधिकारी सिरसागंज एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज द्वारा कस्बा सिरसागंज में पड़ने वाले सभी होटलों / ढाबों को किया चैक

अपडेट दिनाँक 03-01-2023 जनपद फिरोजाबाद ।।
उपजिलाधिकारी सिरसागंज एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज द्वारा कस्बा सिरसागंज में पड़ने वाले सभी होटलों / ढाबों को किया गया चैक ।
होटल मैनेजरों / संचालकों को अवैध शराब पिलाने व किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य न करने देने के सम्बन्ध में दी गयी मुनासिब हिदायत ।

एक होटल में 07 जोडों को बिना इंट्री के कमरे देने पर होटल मालिक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत की जा रही है विधिक कार्यवाही ।

आज दिनाँक 03-01-2023 को उपजिलाधिकारी सिरसागंज एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कस्बा सिरसागंज में पड़ने वाले सभी होटलों और ढाबों को चैक किया गया । साथ ही सभी होटल मालिकों / संचालकों को होटल में अवैध रुप से शराब न पिलाने एवं किसी भी तरह का अनैतिक कार्य न कराने को लेकर मुनासिब हिदायत दी गई ।

इसी क्रम में चेकिंग के दौरान एक होटल में पाया गया कि होटल में कई जोड़ों को कमरे दिए गए थे जिसके सम्बन्ध में एन्ट्री रजिस्ट्रर में किसी भी प्रकार की कोई एंट्री नहीं की गई है । ऐसे 07 जोड़ों को मौके से हिदायत देकर छोड़ा गया । साथ ही होटल मालिक के खिलाफ थाना सिरसागंज पर अभियोग पंजीकृत कर सराय एक्ट में होटल को सीज करने की कार्यवाही नियमानुसार रुप से की जा रही है ।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com