चित्रकूट श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा थाना राजापुर में सुनी फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये निर्देश
श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा थाना राजापुर में सुनी फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये निर्देश

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस

चित्रकूट जनपद की तहसील राजापुर अंतर्गत आज दिनाँक-24.12.2022 को *श्रीमान जिलाधिकारी चित्रकूट श्री अभिषेक आनंद एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला* की अध्यक्षता में थाना राजापुर सभागार में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । महोदय द्वारा आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिये गये, भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिये गये ।
थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी राजापुर श्री प्रमोद कुमार झा, नायब तहसीलदार राजापुर श्री पुष्पेंद्र सिंह, ई0ओ0 नगर पंचायत श्री बी0एन0 कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर श्री दीपेन्द्र कुमार सिंह, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


