Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार प्रगतिशील किसान ,ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के साथ बैठक की

प्रगतिशील किसान ,ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के साथ बैठक की

Spread the love

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर – बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण विकास सेवा संस्थान कार्यालय गम्हरिया में रविवार को  प्रगतिशील किसानों ने संस्थापक ललन कुमार के नेतृत्व एवं  बाबा हनुमान दास त्यागी के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में संस्थान के बालिकाएं भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ली। संस्थान में सक्रिय रहने वाले कुछ बालिकाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। प्रगतिशील किसान महादेव यादव, लक्ष्मण यादव, राधे यादव, रामकुमार साह, लल्लू सिंह, संतोष कुमार, लालबहादुर यादव, मिथिलेश यादव, गोरीशंकर ठाकुर समेत दर्जनों किसानों ने कृषि से संबंधित कई मुद्दा पर विस्तार रूप से चर्चा की। बैठक में उपस्थित किसानों ने इस संस्थान की प्रगति को देखते हुए सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। बाबा हनुमान दास त्यागी ने कहा कि किसानों की समस्या को भी संस्थान के सौजन्य से निपटाया जाएगा। किसान वर्ष में तीन फसल लेते हैं। दलहन के अलावा,आलू,मक्का आदि फसलों को वह जेविक खेती की प्रक्रिया अपनाते हुए करते हैं। उन्होंने कहा कि कभी भी संस्थान के सौजन्य से किसान की बैठक आयोजित की जाएगी तो प्रखंड कृषि पदाधिकारी को रहना अनिवार्य होगा उसको सूचना संस्थान के लेटर पैड के माध्यम से दो दिन पहले दी जाएगी। मौके पर संस्थापक प्रभारी त्रिभुवन कुमार, डां रंजीत कुमार ,प्रबंध निदेशक अंशु कुमारी, उप प्रबंध निदेशक छोटी कुमारी, शाखा प्रबंधक संगम कुमारी, सदस्य मौसम कुमारी, अंशू कुमारी, प्रेमलता कुमारी, पिंकी कुमारी, चांदनी कुमारी, नंदनी कुमारी, रौशनी कुमारी, मोनिका कुमारी, महारानी कुमारी समेत सैकड़ों बालिका उपस्थित थी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com