Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बांदा समाचार पत्र विक्रेता संघ बांदा के द्वारा क्रिकेट लीग का किया गया आयोजन।

समाचार पत्र विक्रेता संघ बांदा के द्वारा क्रिकेट लीग का किया गया आयोजन।

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

विजेता टीम रही अखबार विक्रेता टीम
बाँदा जनपद में विगत 20 दिसंबर 2022
समाचार पत्र विक्रेता संघ बांदा के द्वारा आज प्रिंट मीडिया एवं अखबार वितरक के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया गया। जिसमें अखबार वितरक टीम विजेता रही तथा प्रिंट मीडिया 104 रन ही बना सकी। अखबार विक्रेता टीम ने 120 रनों का लक्ष्य दिया अखबार विक्रेता टीम 16 रनों से जीत गई ।कार्यक्रम आयोजक समाचार पत्र विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम गोपाल साहू ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शुरुआत की और विजेता टीम और उप विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। सभी अखबार वरिष्ठ वितरक साथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि मैं हमेशा वितरक साथियों के लिए आगे आकर उनका सहयोग करूंगा, यह वितरक साथी सुबह 4:00 बजे उठकर सभी नगर वासियों के घरों में अखबार पहुंचाने काम करते हैं यह देश का चौथा स्तंभ है जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि यह कार्यक्रम वितरक साथियों के बीच में हुए मतभेदों को दूर करने हेतु ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि सभी वितरक भाई एक दूसरे को सहयोग करें और आगे आकर संगठन को और मजबूत करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संरक्षक राजकुमार गुप्ता जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रकाश गुप्ता जिला महामंत्री अनिल राजपूत जिला कोषाध्यक्ष हबीब अहमद नंदकिशोर शिवहरे जी जिला मंत्री जयप्रकाश कबीर, जिला मंत्री जफर, जिला मीडिया प्रभारी मयंक शुक्ला, आलोक प्रजापति, रजनीश प्रजापति, घासीराम निषाद, विकास गुप्ता आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com