फिरोजाबाद छापेमारी के विरोध में व्यापारी उतरे सडक़ों पर जीएसटी का फूंका पुतला
छापेमारी के विरोध में व्यापारी उतरे सडक़ों पर जीएसटी का फूंका पुतला

छापेमारी के विरोध में व्यापारी उतरे सडक़ों पर जीएसटी का फूंका पुतला
इटावा।उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों नें शहर के नगर पालिका चौराहे पर जीसटी के छापों के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका और जीसटी कमिश्नर को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया।
जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों द्वारा बाजारों में जाकर शासन से प्राप्त लिस्ट बताकर 40 लाख से कम टर्नओवर का व्यापार करने वाले व्यापारियों के यहॉ सर्वे व छापे के नाम पर की जा रही कार्यवाही से व्यापारियों में भय का वातारण व्याप्त है। उन्होंने कहा जीएसटी लागू होने के बाद दो साल लगातार कोरोना लॉकडाउन का प्रभाव रहा है, जिससे व्यापार जगत में भारी अस्थिरता का माहौल है। अब किसी प्रकार व्यापारी उबरना शुरू हुआ है तो जी.एस.टी. अधिकारियों द्वारा पंजीयन बढ़ाने के नाम पर की जा रही कार्यवाही बिलकुल गलत है, क्योंकि वैट में 5 लाख तक का व्यापार करने वाले व्यापारी को ही रजिस्ट्रेशन से छूट प्राप्त थी, और जी.एस.टी. में 40 लाख तक का व्यापार करने वाले व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन से छूट प्राप्त है फिर भी वैट के मुकाबले जी.एस.टी. में पंजीकरण भारी संख्या में बढ़े हैं तथा सरकार को प्रतिमाह 1.5 लाख करोड़ के आस-पास राजस्व प्राप्त हो रहा है, जिससे स्पष्ट है कि व्यापारी देश हित में बढ़-चढ़कर राजस्व में योगदान दे रहा है। कहा
यदि विभाग सभी व्यापारियों का जी.एस.टी. रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करना चाहता है तो पहले उसे जी.एस.टी. काउन्सिल को प्रस्ताव भेजना पड़ेगा,जी.एस.टी.काउन्सिल में पारित होने के बाद केन्द्र सरकार द्वारा लोकसभा व राज्य सभा में पारित कराकर जी.एस.टी. एक्ट में संशोधन कराना पड़ेगा। उसके पश्चात ही 40 लाख तक के टर्न ओवर वाले व्यापारियों को जीएसटी रजिस्ट
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel
