सहरसा बिहार डॉक्टर से मांगी गई पांच लाख की रंगदारी
डॉक्टर से मांगी गई पांच लाख की रंगदारी

रिपोर्ट विकास कुमार सहरसा बिहार
डॉक्टर से मांगी गई पांच लाख की रंगदारी
– डॉक्टर के ही मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति सहित अज्ञात पर लगा गंभीर आरोप
– क्लिनिक में कर्मी के साथ मारपीट और तोड़फोड़ मचाने का भी लगाया आरोप
*सहरसा :-* सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ , वार्ड नंबर – 8 निवासी एवं सदर अस्पताल में नियुक्त चिकित्सा पदाधिकारी मो उमर सालेह के पुत्र डॉ कमर सालेह ने अपने निजी क्लीनिक में एक नामित सहित तीन-चार अज्ञात युवक के खिलाफ तोड़फोड़ मचाने , धमकी देने , लूटपाट मचाने और 5 लाख की रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराया है।
पीड़ित चिकित्सक ने बताया कि उनका गांधी पार्क में निजी आवास में ही क्लिनिक चलता है। जहां 8 दिसंबर को गांधी पथ निवासी मो फिरोज के पुत्र मो कौसर पहुंचे। उन्होंने उनके कर्मी को बताया कि डॉक्टर से 5 लाख रुपए की रंगदारी की मांग किया था। उक्त रकम दो। जिसे उन्होंने देने से इंकार किया। जिसके बाद वे धमकी देते वापस लौट गए। फिर 10 दिसंबर को वे अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ क्लिनिक पहुंचे। जहां सीसीटीवी कैमरा तोड़कर लूटपाट मचाई गई। साथ ही उनके कर्मी को जान से मार देने की धमकी देते हुए फिर 5 लाख रुपए की रंगदारी की मांग रखी है। उन्हें डर है कि वे अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं। वे उनके साथ या उनके परिवार और कर्मी के साथ कुछ भी अनहोनी कर सकते हैं।
प्रभारी सदर थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel



