सहरसा बिहार सहरसा में याद किए गए डीएसपी सतपाल सिंह। पुलिस लाइन में दी गई शौक सलामी। डीआईजी शिवदीप लांडे व एसपी लिपि सिंह रहे मौजूद
सहरसा में याद किए गए डीएसपी सतपाल सिंह। पुलिस लाइन में दी गई शौक सलामी। डीआईजी शिवदीप लांडे व एसपी लिपि सिंह रहे मौजूद

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज गुरुवार को पुलिस लाईन में डीएसपी सतपाल सिंह के शहादत दिवस को लेकर माल्यार्पण, शौक सलामी,और नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में डीआईजी शिवदीप लांडे,एसपी लिपि सिंह,डीएसपी एज़ाज़ हफीज मनी,एसडीपीओ संतोष कुमार,सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार,इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह सहित कई अधिकारी और पुलिस के जवान मौजूद थे।सभी पुलिस के जवानों और महिला जवानों ने सर्वप्रथम शहीद सतपाल सिंह को शौक सलामी दी उसके बाद डीआईजी शाहिद सतपाल सिंह के स्मारक पर फूल चढ़ाए।उसके बाद एसपी लिपि सिंह भी शहीद सतपाल सिंह के स्मारक पर फूल की माला चढ़ाए।उसके बाद जितने भी पुलिस के अधिकारी और पुलिस के जवान थे सभी एक एक कर फूल की पुष्प चढ़ाते दिखे।
वहीं इस शहादत दिवस को लेकर एसपी लिपि सिंह ने बताया कि आज सहरसा पुलिस लाईन में शहादत दिवस का आयोजन किया गया।डीएसपी सतपाल कुमार सिंह आज ही के दिन बनमा इटहरी ओपी क्षेत्र जो है वहां पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में उनको गोली लगी थी।जिसमें उनकी मृत्यु हो गयी थी।उनकी शहादत को आज हमलोग याद कर रहे हैं।
*BYTE :-* सहरसा एसपी लिपि सिंह।
Subscribe to my channel



