Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद डीएम ने जन चैपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याऐं, निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम ने जन चैपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याऐं, निस्तारण के दिए निर्देश

Spread the love

फिरोजाबाद: डीएम ने जन चैपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याऐं, निस्तारण के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रवि रंजन की अध्यक्षता में गुरूवार को ग्राम पंचायत सचिवालय, नसूपुर संजैती, विकास खण्ड अरांव में जन चैपाल आयोजित की गई। जन चैपाल में ज्यादातर समस्याऐं राशन, बिजली, पानी, दवा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बृद्धजनों की पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास आदि की रही।

जिलाधिकारी रवि रंजन ने जनसुनवाई के दौरान सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का बिंदुवार समीक्षा करते हुए चैपाल में उपस्थित जनता से हाथ उठवाकर सत्यापन कराया। जिसमें अधिकतर कार्यों से स्थानीय जनता संतुष्ट दिखीं। उन्होने निर्देश दिए जिन लाभार्थियों के ई-श्रम एवं अंत्योदय कार्ड पूर्व से बने हुए है। उन कार्ड धारकों के पात्रता के अनुसार आयुष्मान कार्ड शीघ्रतापूर्वक बनाए जाने की कार्यवाही की जाए। राशन वितरण में अनियमितता की ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई।

जिस पर जिलाधिकारी ने गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सर्वे करवा कर अपात्रों को हटाने और पात्रों को अनिवार्य रूप से जोडने का कार्य एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने चैपाल का उद्देश्य बताते हुए कहा कि सभी जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित होकर आपकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए आपके बीच उपस्थित हैं। उन्होने गोल्डन कार्ड के फायदे बताते हुए सभी पात्र को गोल्डन कार्ड बनवाने की अपील की।

इसके लिए उन्होने ग्राम प्रधान, राशन डीलर, पंचायत सहायक को निर्देश दिए कि राशन की दुकान पर सीएससी का कैम्प लगाकर सभी पात्रों के गोल्डन कार्ड बनवाऐं। उन्होंने सभी अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र में आप अपने

 

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com