सुपौल बिहार महादलित को दबंग कर रहे हैं परेशान। नहीं मिल रहा है न्याय
महादलित को दबंग कर रहे हैं परेशान। नहीं मिल रहा है न्याय

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत थाना क्षेत्र के मिरजवा पंचायत के झरकहा वार्ड नं0-08-होकर गुजरने वाली सरकारी सड़क पर दबंगों द्वारा घर बनाकर महादलित के जमीन होकर सड़क बनवाने की है।
महादलित पीड़िता ने बताया की मैं एक महादलित गरीब, लाचार,निसहाय हूँ।
मुझे गाँव के हीं कुछ दबंग लोग हैं जो बराबर हर तरह से परेशान करते रहते हैं।
मेरे जमीन से सटे सरकारी सड़क झरकहा वार्ड नं0-08-से होकर गुजरती है।
वहां सरकारी जमीन की चौड़ाई बहुत ज्यादा है।
फिर भी वहाँ के कुछ दबंग लोग हैं जो मुझे महादलित, गरीब, लाचार, समझकर बार बार हर तरह से परेशान के साथ साथ जान से मारने की धमकी देते हैं।
वो इसलिए की सरकारी सड़क पर दबंगों द्वारा घर बना लिया गया है।
और मुझ महादलित,गरीब, लाचार,निसहाय, को डरा धमका कर मेरे जमीन होकर सड़क बनाबना चाहते हैं।
जिसका आवेदन अंचल, अनुमंडल, लोक शिकायत, जिला, राज्य के अन्य कई अधिकारी के पास दिया गया है।
कई महीने बीतने को चला है लेकिन अभी तक मुझ महादलित गरीब, लाचार, निसहाय, को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है।
एक तरफ सुशासन बाबू को महादलित के नेता गरीबों का मसीहा माने जाते हैं।
तो वहीं दूसरी तरफ कुछ दबंगों द्वारा महादलित गरीब निसहाय को परेशान किया जा रहा है।
अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू की सरकार में महादलित गरीब लाचार निसहाय को न्याय मिल पाता है या फिर ऐसे हीं न्याय के लिए परेशानी झेलती रहती है।
Subscribe to my channel


