सहरसा बिहार अखिल भारतीय संतमत सत्संग को लेकर साधु महात्माओ में बैठक की गई
अखिल भारतीय संतमत सत्संग को लेकर साधु महात्माओ में बैठक की गई

रिपोर्ट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर – बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत महर्षि मेंही धाम संत शाही नगर चंदौर में अखिल भारतीय संतमत सत्संग के महाधिवेशन मार्च 2023 के लिए प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष परमानंद शाह के उपस्थिति में किया गया। मूल रूप से महासभा के सभी साधु महात्मा एवं ग्रामीणों ने कहा कि महाधिवेशन में जो लोग सत्संग सुनने के लिए जितने भी सत्संग प्रेमी आएंगे उनके लिए सही तरीके से खाना का प्रबंध एवं रहने का प्रबंध होना चाहिए । सभी जगहों पर प्रचार-प्रसार कैसे किया जाए उन बिंदुओं पर भी साधु महात्माओं ने प्रकाश डाला । वही महाधिवेशन में कितनी चावल, दाल, सब्जी सहित अन्य सामग्री लगेगा उसका लिस्ट तैयार किया गया। वही इस महाधिवेशन को लेकर महर्षि मेंही हृदय धाम संत साही नगर चंदौर के संस्थापक स्वामी अनुभवानंद जी महाराज ने बताया कि महाधिवेशन में बड़े पैमाने पर सहरसा की धरती पर साधु महात्मा एवं सत्संग प्रेमी आएंगे । मौके पर साधु समाज के अध्यक्ष स्वामी रामलाल ब्रह्मचारी, महर्षि मेंही धाम मनियारपुर के स्वामी धैयानंद जी महाराज, उपाध्यक्ष उमाशंकर देव, महामंत्री डॉ अवधेश विश्वास, सचिव विवेक कुमार सिंह, स्वामी दयानंद बाबा, स्वामी निरंजन बाबा, स्वामी उत्तम बाबा, स्वामी कर्मनी बाबा, स्वामी फुलेश्वरानंद बाबा, मधेपुरा से जगदीश साहू , गया से परविंदर बाबू, खगरिया से विद्यानंद बाबू, झारखंड गोंडा से मनोहर, कोडरमा से रामजी, पूर्णिया से गोपाल, उत्तर प्रदेश से गोलू जी सहित भारत के कई राज्य से महासभा के सदस्य आए थे।
Subscribe to my channel


