Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार युवक से शराब के लिए रूपये मांगे नहीं देने पर पिटाई बाद में पुल पर से फेंक दिया इलाज में युवक का मौत

युवक से शराब के लिए रूपये मांगे नहीं देने पर पिटाई बाद में पुल पर से फेंक दिया इलाज में युवक का मौत

Spread the love

*युवक से शराब के लिए रूपये मांगे नहीं देने पर पिटाई बाद में पुल पर से फेंक दिया इलाज में युवक का मौत*

ब्यूरो चीफ सुभाष भाई सहरसा बिहार

सहरसा जिला के पतरघट ओपी क्षेत्र जम्हरा गांव भद्दी वार्ड नंबर 20 में शराब के लिए पैसे न देने पर युवक को पहले पिटाई किया बाद में पुल पर से फेंक दिया इलाज के दौरान 22 वर्षीय सुमित कुमार पिता रामदेव मंडल का हुआ मौत यह घटना शुक्रवार 11/11/2022 का है जहां परिजनों के द्वारा इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज ले गया था जहां पर डॉक्टर ने नाजुक स्थिति देखते हुए पटना बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया वही पटना में 18/11/22 गुरुवार के दिन सुमित कुमार का इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतक के पिता रामदेव मंडल ने बताया कि सुमित कुमार घर के बगल में पुल पर बैठा हुआ था वहीं मृतक के परिजनों के द्वारा काजो पासवान, मिथिलेश पासवान, अनिल पासवान, पर आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे पुत्र पुल पर बैठा हुआ था उसी क्रम में आए काजो पासवान ने बोला कि शराब पीने के लिए पैसा दो जब पैसा नहीं दिया तो उनके साथ गाली-गलौज मारपीट करने लगा उसी कर्म में मिथिलेश पासवान आकर के पुल पर से फेंक दिया और हम लोग को जैसे पता चला आनन-फानन में इलाज के लिए चले गए इलाज के दौरान हमारे पुत्र का मौत हो गया वहीं बाद में अपराधी के द्वारा पुल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मृतक का शव घर पहुंचते ही स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना दिया गया वही ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा दूरभाष के माध्यम से बताया गया तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतक के घर पर पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार, कमलेश सिंह पहुंचकर कागजी प्रक्रिया करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेजने की बात कही।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com