Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव पुरुष नसबंदी पखवाड़ा को लेकर अंतर्विभागीय बैठक

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा को लेकर अंतर्विभागीय बैठक

Spread the love

गुड़िया रावत उन्नाव रिपोर्ट

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा को लेकर अंतर्विभागीय बैठक
उन्नाव, 22 नवंबर 2022
परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट में पन्नालाल सभागार में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा को लेकर अंतर्विभागीय बैठक हुई |
बैठक की अध्यक्षता एडीएम फाइनेंस श्री नरेंद्र सिंह ने की।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सत्यप्रकाश ने कहा कि जनपद में 21 नवंबर से चार दिसंबर 2022 तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है | नसबंदी पखवाड़े को सफल बनाने में सभी विभागों का सहयोग अपेक्षित है | सभी विभाग अपने स्तर से ग्रामप्रधानों, आंगनवाड़ी,स्थानीय प्रभावशाली लोगों के माध्यम से पुरुषों को नसबंदी की सेवा अपनाने के लिए जागरुक करें | पुरुष नसबंदी पूर्णतया सुरक्षित है | नसबंदी के बाद किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होती है | पुरुषों को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए परिवार नियोजन में आगे आना चाहिए | केवल महिलाओं पर ही परिवार नियोजन की जिम्मेदारी नहीं छोड़नी चाहिए |
पुरुष नसबंदी परिवार नियोजन का एक स्थायी,सरल व सुरक्षित साधन है | यह बिना चीरा टांका वाली एक आसान प्रक्रिया है और पुरुष नसबंदी वह सभी शादी शुदा पुरुष अपना सकते हैं जो 60 वर्ष से कम आयु के हैं और जिनका कम से कम एक साल का बच्चा हो ,और जिनका परिवार पूरा हो गया हो |
नसबंदी अपनाने पर पुरुष को 3000 रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा प्रेरक को 400 रुपये की धनराशि खाते में स्थानांतरित की जाती है |
इस मौके पर उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई (यूपीटीएसयू) के जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने परिवार कल्याण कार्यक्रम की प्रगति के बारे में विस्तार से सभी को अवगत कराया |
इस अवसर पर सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी विभागों के प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे |

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com