फिरोजाबाद दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

फिरोजाबाद: दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
फिरोजाबाद। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार येाजना का लाभ लेने हेतु ऐसे दिव्यांगजन जिनकी शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम न हो तथा युवती की उम्र 18 वर्ष से कम न हो तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक न हो तथा आयकर दाता न हो। जिनका विवाह वर्तमान वित्तीय वर्ष अथवा गत वित्तीय वर्ष में हुआ हो। वे दिव्यांग व्यक्ति विभाग बेबसाइड पर अपना आॅनलाइन आवेदन कर सकते है। ऐसे दम्पत्ति जिनमें केवल युवक दिव्यांग होने की दशा 15 हजार, युवती के दिव्यांग होने पर 20 हजार तथा ऐसे दम्पत्ति जिनमें युवक एवं युवती दोनो ही दिव्यांग हो तो 35 हजार रूपए की एक मुक्त रशि दोनों के संयुक्त खाते में भेजी जाती है। आवेदन कराने के उपरांत तीन दिवस के अंदर आवेदन पत्र की हार्ड कापी समस्त संलग्न प्रपत्रों के साथ जिला दिव्यागंजन सशक्तिकरण कार्यालय विकास भवन दबरई में जमा करा सकते है
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



